हिंदी
महराजगंज: वृजमनगंज थाने के अंतर्गत एक युवक ने तीन महीने तक एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के गर्भवती होने पर यह मामला सामने आया। इसके बाद लड़की के परिजन एसपी आर. पी. सिंह से मिले। एसपी ने संबंधित क्षेत्र के थानेदार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।
पीड़ित के परिजनों ने एसपी को बताया कि लड़की गांव के युवक अजय के घर और खेतों में काम के लिये जाती थी। आरोपी अजय युवती को शादी का झांसा और रुपयों का लालच देकर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पेट में दर्द होने पर नाबालिग युवती ने यह बात अजय को बताई। आरोपी अजय ने उसे बहला-फुसला कर अबॉर्शन कराने के लिये कहा। दुबारा दर्द उठने पर युवती ने अपनी आप बीती मां को बताई। फिर परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब पुलिस सिर्फ पूछ-ताछ करके चली गई।
जब 3 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को कोई न्याय नहीं मिला तो वह एसपी आर. पी. सिंह से मिले। एसपी ने संबंधित क्षेत्र के थानेदार को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।
वृजमनगंज के थानेदार ज्ञानेन्द्र राय ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि मामला उनके संज्ञान में है, जिसकी जांच की जा रही है।
Published : 13 September 2017, 6:13 PM IST
No related posts found.