
महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में बार-बार न्यायालय के नोटिस के बाद भी आरोपित युवक भूपेश शुक्ला हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ धारा 82 की कारवाई करने का आदेश जारी कर दिया गया।
सोमवार को एसआई लवकुश सिंह द्वारा इस मामले में गांव में डुग्गी मुनादी के साथ साथ आरोपित के घर और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कराया गया है।
Published : 5 October 2021, 1:37 PM IST
Topics : Kolhui Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हुई थाना क्षेत्र नाबालिग बालिका पोक्सो एक्ट महराजगंज