
महराजगंज: जनपद (Maharajganj) मे आए दिन जमीनी विवाद को लेकर नए-नए मामले सामने आते रहे है। जिसपर लगाम लगाने में जिम्मेदार असमर्थ हो रहे हैं। इसी तरह का एक मामला जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां भूमि विवाद को लेकर बड़ा बवाल हुआ।
जमीन विवाद में दबंगों ने मार्यादाओं की सारी सीमाओं को तोड़ डाला और जो कुछ किया, वो बेहद खौफनाक है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह मामला ठूठीबारी थाने के बोदना गांव के टोला नवडिहवा का है। टोला नवडिहवा निवासी महिला पूनम पत्नी सुमंत सहानी ने उसके हिस्से की जमीन पर अपने गांव के निवासी हरिचंद सहानी पुत्र भरोस सहानी पर अवैध कब्जा करने का प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के कहना है कि हरिचंद सहानी द्वारा अपने लोगों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे।
आरोप है कि इसी के विवाद को लेकर दो दिन पहले 11 सितंबर की रात को दबंगों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता महिला के ऊपर धावा बोला और उसे अर्धनग्न कर घसीटते हुए पीटा गया।
महिला के साथ अभ्रदता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में एक महिला को कुछ महिलाएं जमीन पर घसीट कर बाल नोचते हुए मारती दिख रही है। इस दौरान महिला के कपडे भी फटे हुए दिखाई दे रहे है।
थानेदार का बयान
इस संबंध में थानेदार ठूठीबारी योगेंद्र कुमार ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि गांव की बंजर जमीन है। दोनो पक्ष के लोग कब्जा करने में लगे हुए है। इसी बात को लेकर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट किया किया गया है।
थानेदार ने बताया कि दूसरे वीडियो में पुरुष लाठी भांजते दिख रहे है। लेकिन उनके बीच मारपीट नहीं हुआ। महिलाओं के बीच ही हुआ। इस दौरान कपड़े फट गए। दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग की कार्यवाही कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Published : 13 September 2024, 6:56 PM IST
Topics : bullies dragged dispute Maharajganj woman ज़मीनी विवाद ठूठीबारी क्षेत्र बोदना गांव महिला रात के अंधेरे