महराजगंज में होली पर हुड़दंगियों ने फेंका मौलाना पर रंग, बवाल होते-होते बचा

कस्बे में होली के दिन बवाल होते-होते बच गया। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के बावजूद सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच कुछ हुड़दंगियों ने कस्बे की प्रमुख मस्जिद के मौलाना पर रंग फेंक दिया। यह वाकया उस वक्त हुआ जब मौलाना नमाज अता कराने मस्जिद की तरफ जा रहे थे। पूरी खबर..

Updated : 2 March 2018, 3:26 PM IST
google-preferred

महराजगंज: दोपहर में मस्जिद में नमाज अता कराने जा रहे बड़े मौलाना मैनुद्दीन के ऊपर मऊपाकड़ में कुछ हुड़दंगियों ने रंग फेक दिया।

 

 

इसके विरोध में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मस्जिद के बाहर जुटे मुस्लिम

शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक साथ पड़ने के बाद भी सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच मौलाना पर रंगबाजी की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया।

कोतवाल से वार्ता का दृश्य

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद से बाहर निकल अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर कोतवाल पहुंचे और हुड़दंगियों पर कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग शांति पूर्वक वापस अपने घरों को गये।

 

Published : 
  • 2 March 2018, 3:26 PM IST

Related News

No related posts found.