महराजगंज में सिंचाई विभाग के डकैत इंजीनियरों का काला-कारनामा, करोड़ों खर्च फिर भी टूटा महाव नाला, कई गांवों में घुसा पानी

महराजगंज से एक और बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही और डकैती सामने आयी है। महाव नाले के नाम बीते महीनों में दो करोड़ से अधिक खर्च कर दिये गये फिर भी यह बंधा पहली बारिश भी नही झेल पाया और बंधा टूट गया जिससे आधा दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गये हैं। एक्सक्लूसिव खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 June 2018, 7:49 PM IST

महराजगंज: सिंचाई विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिसका डर था, आखिर में वही हुआ और महाव नाला टूट ही गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में महाव नाले के टूटने की खबर के बाद डीएम अमरनाथ उपाध्याय डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE

इसकी चपेट में आधा दर्जन से ज्यादा गांव आ गए हैं।

 

 

इन गांवो के बाढ़ पीड़ित लोग गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive महराजगंज: सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार में डूब जाता है बाढ़ से बचाव का बजट

 

 

जिले के ठूठीबारी-बरगदवां मार्ग पर स्थिक महाव नाले की मरम्मत पर जिले के डकैत इंजीनियरों ने दो करोड़ रुपये फूंक डाले। इसका बड़ा हिस्सा बंदरबाट कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: महाव नाले के कार्य में भारी अनियमितता, सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

 

 

इसी महाव नाला की सफाई के दौरान मानक के विपरीत काम होने पर पिछले दिनों ही किसानों द्वारा बंधे पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया था। महाव नाले की सफाई में भारी गड़बड़ी की गयी है।

 

टूटा नाला

 

फिर शुक्रवार की दोपहर में वही हुआ जिसकी आशंका डाइनामाइट न्यूज़ ने पहले ही कर दी थी। 

भयावह पानी

 

महाव नाले से सटे हुए गांव देवघट्टि, हरखपुरा, शिकारगढ़, हरपुर पाठक समेत आधा दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं।

महाव नाले की हालत

 

प्रशासन चैन की बंसी बजा गरीबों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।

डीएम भड़के भ्रष्ट इंजीनियरों पर, 24 घंटे में ठीक करें बांध

इधर डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए डीएम अमर नाथ उपाध्याय का गुस्सा भ्रष्ट इंजीनियरों पर फट पड़ा और ुन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर बांध की मरम्मत के निर्देश दिये हैं।
 

Published : 
  • 1 June 2018, 7:49 PM IST

No related posts found.