
महराजगंजः महराजगंज महोत्सव (Maharajganj Festival) एक से तीन अक्टूबर तक मात्र तीन दिन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) ने इसे अब तीन नहीं पांच दिन तक मनाने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें
अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा (Additional District Magistrate Dr. Pankaj Kumar Verma) ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि लोगों के उत्साह और कलाकारों की डिमांड को देखते हुए इसे पांच दिन करने का निर्णय लिया गया है। अब यह महोत्सव एक से पांच अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
Published : 30 September 2024, 7:11 PM IST