हिंदी
महराजगंज: 317, सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में सपा के युवा कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन और लोकसभा में उत्तर प्रदेश की आवाज़ उठाते रहे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कल चुनाव प्रचार करेंगे। सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में धर्मेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में उतरने के खबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश फिर एक बार चरम पर है। धर्मेन्द्र यादव कल सिसवा विधानसभा क्षेत्र की जनता से सुशील कुमार टिबड़ेवाल को वोट देने की अपील करेंगे।

बता दें कि सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल शनिवार को ही निचलौल की धरती पर विशाल रैली को संबोधित किया। माना जा रहा है कि इस जनसभा में उमड़ी भीड़ ने सपाइयों में नया जोश भर दिया है और सिसवा के सियासी माहौल को सपा के पक्ष में कर दिया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रैली के बाद अब सोमवार को सपा के युवा कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा सिसवा विधानसभा में सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में उतरने और जनता के उत्साह को देख सपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है।
Published : 27 February 2022, 3:16 PM IST
No related posts found.