महराजगंज: मजबूर मां ने चार बच्चों को छोड़ा अनाथ, घर में फांसी के फंदे से लटककर दी जान

जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के छीतौना गांव निवासी चार बच्चों की मां ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 May 2022, 12:51 PM IST

महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चार बच्चों की मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मां की मौत से उसके बच्चे अनाथ हो गये हैं। बताया जाता है कि महिला ने गंभीर बीमारी से विवश होकर फांसी लगाकर जान दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह निचलौल थाने के छीतौना गांव निवासी शमसेर अली की पत्नी खैरुन निशा (उम्र 35) ने अपनी ही रसोई में सीमेंट शेड की रॉड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जानकारी के अनुसार खैरुन निशा के 4 बच्चे है और 8 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थीं। मृतक महिला का पति विदेश में है। बताया जाता है कि मृतक महिला गले में संक्रमण के कारण गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। इसी बीमारी से मजबूर होकर उसने फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस पहुँच कर जांच में जुटी है।

Published : 
  • 17 May 2022, 12:51 PM IST