हिंदी
लखनऊ: महराजगंज में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। स्थिति से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिये।
DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये स्वास्थ्य मंत्री ने जिलाधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिये जरूरी दवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में त्रिमुहानी पुल के पास सड़क से दो फीट ऊपर पानी बहने से मची अफरा-तफरी
उन्होंने सभी जगह क्लोरीन और ओआरएस का उचित स्टॉक रखने के भी निर्देश दिये।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दवाईयों की कमी होने की शीघ्र सूचना उन्हें भी दी जाये और सभी अस्पतालों में जरूरी दवाओं की लिस्ट और इनकी मात्रा की जानकारी अस्पताल में चस्पा की जाये। महराजगंज में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताई और प्रशासन को जल्द ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें- संकट में महराजगंज, बाढ़ से सैकड़ों लोग बेघर,कई क्षेत्र जलमग्न
महराजगंज में बाढ़ की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। एनडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी और स्थानीय पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिये संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 16 August 2017, 12:24 PM IST
No related posts found.