
महराजगंज: भाजपा सांसद पंकज चौधरी और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने आज विधान सभा पनियरा के मुजुरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीडितों के लिये बन रहे भोजन का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग
यह भी पढ़ें: बाढ़ के कारण एक बार फिर बंद हुआ महराजगंज-फरेंदा मार्ग
भाजपा सांसद और पनियरा विधायक ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता को सही समय पर साफ भोजन उपलब्ध कराये ताकि कोई भी व्यक्ति बीमारी की चपेट में न आए। इस दौरान उनके साथ कई अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित थे।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 20 August 2017, 7:27 PM IST
Topics : MaharajganjFloods उत्तर प्रदेश ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह पंकज चौधरी पनियरा बाढ़ महराजगंज विधानसभा