महराजगंज बाढ़ के हालात पर अभी तुरंत का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

जिले के त्रिमुहानी इलाके में बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया। तीन दिन के कहर के बाद अब भी सड़क पर पानी बह रहा है लेकिन जलस्तर कुछ घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 August 2017, 11:21 AM IST

महराजगंज: बाढ़ के कारण महराजगंज-फरेंदा सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया था। जिससे इस मार्ग के जरिये महराजगंज का संपर्क लगभग टूट गया था और आवागमन बाधित हो गया था। लेकिन अब पानी का जलस्तर घटने से महराजगंज-फरेन्दा के बीच आवागमन शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की आशंका हुई सच, बंदेईया बांध टूटा, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में बाढ़ से स्थिति भयावह, मुख्यालय का संपर्क ठूठीबारी, फरेन्दा व नौतनवा से कटा

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आफतों की बाढ़, आवागमन भी बाधित

इस हिस्से में प्रशासन का रेस्क्यु काम लगभग खत्म हो गया है। यहां त्रिमुहानी बंधे के टूटने के बाद तीन दिन तक लगातार जमकर हाहाकार मचा था। चेहरी गांव व आसपास के इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।

Published : 
  • 18 August 2017, 11:21 AM IST