हिंदी
प्रधान पति पर बाढ़ प्रभावितों के लिये सरकार द्वारा दी गई राहत सामग्री को चुराने व हड़पने का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
महराजगंज: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चेहरी गांव के प्रधान पति पर बाढ़ राहत सामग्री को चुराने और हड़पने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उसके पति पर कार्यवाही की मांग को लेकर फरेंदा रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावितों के लिये सरकार द्वारा दी गई राहत सामग्री को प्रधान पति ने चोरी किया है। प्रधान पति पर चोरी का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने फरेंदा रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस प्रशासन से आरोपी प्रधान पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में एसडीएम सदर ने कहा कि उन्हें प्रधान पति के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये जा चुके हैं।
Published : 14 September 2017, 12:56 PM IST
Topics : MaharajganjFloods आरोप उत्तर प्रदेश एसडीएम ग्रामीण पुलिस प्रदर्शन बाढ़ महराजगंज राहत सामग्री
No related posts found.