Site icon Hindi Dynamite News

DN Exclusive महराजगंज: बाढ़ पीड़ित भूख से तड़पते रहे, सड़ता रहा खाद्यान्न

प्रशासनिक अधिकारियों की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिले में बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ित खाद्य सामग्री के लिये तरसते रहे और खाद्यान्न पोखरों में सड़ता रहा।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
DN Exclusive महराजगंज: बाढ़ पीड़ित भूख से तड़पते रहे, सड़ता रहा खाद्यान्न

महराजगंज: प्रशासनिक अधिकारियों की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिले में बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ित खाद्य सामग्री के लिये तरसते रहे और खाद्यान्न पोखरों व खुले मैदानों में सड़ता रहा। संकट के समय खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था होने के बावजूद भी प्रशासन इसे जरूरतमंदों को देने में नाकाम रहा। जिस कारण बाढ़ के समय कई लोग भूख से जूझते रहे। प्रशासन की यह लापरवाही अब सामने आयी है। जरूरतमंदों तक न पहुंच सके लाखों रूपये के सड़े खाद्यान को अब सिंचाई विभाग ने खुले परिसर में फैंक दिया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सिचाई विभाग द्वारा फेंके गये आलू

 

डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल में यह बात सामने आयी कि पनियरा ब्लॉक के मुजुरी सिंचाई विभाग कालोनी के पास स्थित पोखरे में बाढ़ पीडितों को बाँटने के लिए आई राहत सामग्री को अधिकारियों ने फेंक दिया है। अधिकारियों की घोर लॉपरवाही के कारण बाढ़ पीड़ितों को वितरित करने के लिए आटा, चावल, चना, तेल, आलू भुजा जैसे तमाम खाद्य सामग्री यहां खराब हो चुकी है। सड़ने के बाद आलू को सिंचाई विभाग के खुले परिसर में फेंक दिया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में कोहराम

सड़े आलू को खुले में फेंकने से यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तक़रीबन एक ट्राली सड़े हुए आलू  सिंचाई विभाग के बरामदे में पड़ा हुआ है। सड़े आलू की दुर्गंध से लोगों का हाल बुरा है। सड़े आलू की बदबू के कारण आस-पास के लोगों का अपने घर पर रहना दुस्वार हो गया है।  
डाइनामाइट न्यूज़ ने जब इस बड़ी लापरवाही पर क्षेत्र के कानूनगो से बात करनी चाही तो वो गोल-मोल जवाब देकर बचते निकले ।

Exit mobile version