
पुरंदरपुर/कोल्हुई (महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहरपुर गांव के पास रोहिन नदी में एक व्यक्ति की डूबने की आशंका पर पुलिस और एसएसबी की RRT टीम तलाश में जुटी हुई है।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार पुरंदरपुर थाना अंतर्गत रानीपुर का टोला तेरहो निवासी परशुराम (उम्र 45 वर्ष) कल मछली मारने निकला था। शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रोहिन नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस और SSB नौतनवा 66 वीं बटालियन की RRT टीम मौके पर सर्च अभियान में जुटी हुई हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
बोले एसओ
मामले में एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि व्यक्ति की तलाश में टीम लगी हुई है।
कोल्हुई अमृत सरोवर पोखरे में डूबने से बचाया
कोल्हुई कस्बे के दुर्गा मन्दिर के बगल स्थित अमृत सरोवर पोखरे में बड़ी घटना घटी है। पोखरे में नहा रहे दो लड़के गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे मौके पर ग्रामीणों ने एक लड़के को बचा लिया जबकि दूसरा लड़का डूब गया। जिसे पोखरे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई कस्बे के दुर्गा मन्दिर के बगल स्थित अमृत सरोवर पोखरे में आज रविवार की दोपहर कुछ लड़के नहा रहे। अचानक दो लड़के गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। मौके पर ग्रामीणों ने एक लड़के को बचा लिया जबकि दूसरा लड़का डूब गया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दूसरे डूबे लड़के सलमान पुत्र जमालुद्दीन उम्र (15 वर्ष) निवासी कोल्हुई बाजार को पोखरे से निकाला गया और एम्बुलेंस की सहयता से अस्पताल भेजा गया है ।
बोले SO
मामले में SO कोल्हुई सत्येंद्र राय ने बताया कि पोखरे में नहाते समय दो लड़के डूबे गए जिसमें एक को बचा लिया गया है। जबकि दूसरा लड़का सलमान डूब गया है।
Published : 15 September 2024, 6:55 PM IST
Topics : Maharajganj Rohin River SSB एसएसबी पुरंदरपुर पुलिस महराजगंज