हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के उत्तरी बाईपास पर महदेवा बुजुर्ग गांव के पास एनएचआई के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एनएचएआई के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। रघुवंश चौधरी, यदुवंश चौधरी, बडकू चौधरी, राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मैपिंग व जमीन सीमांकन के बाद कर्मचारी मनमानी कर रहे है। किसानों की भूमि पैमाइश से अधिक कब्जा कर रहे है।
जानें पूरा मामला
शुक्रवार को एनएचआई अधिकारी, कर्मचारी व फरेंदा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच जमीन की पैमाईश की है। एनएचएआई के अधिकारियों की मनमानी से लोगों का बहुत अधिक नुकसान हो रहा है। लोगों ने कहा कि अभी तक मुआवजा नहीं लिया गया है। जब तक एनएचआई के कर्मचारी सही से कार्य नहीं करेंगे तब तक मुआवजा नहीं लेंगे।
Published : 23 August 2024, 9:11 PM IST
Topics : Angry Farmer NHI आनंदनगर नगर पंचायत बाईपास महदेवा बुजुर्ग महराजगंज