
सिसवा बाजार (महराजगंज): मार्निंग रेड अभियान के तहत बुधवार की सुबह सात बजे नगर पालिका सिसवा के विभिन्न वार्डों में बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों पर सख्ती के लिए विद्युत विभाग ने अभियान चलाया।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के शिवाजी नगर व चित्रगुप्त नगर में टीम ने 26 बकाएदारों का बिल भुगतान नही होने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जबकि बिजली चोरी में पकड़े गए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खबर है कि 10 हजार से ज्यादा बिजली का बिल बकाया होने की स्थिति में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। बिजली विभाग की टीम ने पांच उपभोक्ताओं का कनेक्शन घरेलू से कामर्शियल किया वहीं तीन लाख पन्द्रह हजार रूपये के राजस्व की वसूली की।
एसडीओ ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता बिना बिल जमा कराए या विभागीय अनुमति के कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग करता पाया जाएगा तो उपभोक्ता के साथ संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
Published : 20 April 2022, 5:30 PM IST
Topics : Electricity department Maharajganj Morning Raid Siswa Bazaar Utter pradesh बिजली विभाग महराजगंज मार्निंग रेड सिसवा बाजार