
निचलौल (महराजगंज): सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी, सुभासपा, जनवादी पार्टी (सो), अपना दल (क) गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज निचलौल में आ रहे है। यहां अखिलेश यादव एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
निचलौल के दामोदरी पोखरा में होने वाली अखिलेश यादव की रैली के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है।
पोखरा मैदान में अखिलेश यादव के हैलीकॉप्टर के लिए सभा स्थल के पास ही हैलीपेड बनाया गया है। जबकि जनता को संबोधित करने के लिए उनके मंच का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
निचलौल नगर में अखिलेश यादव की होने वाली रैली को लेकर काफी सख्त सुरक्षा व्यस्था की गई है। जिसका जायजा पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को लिया। अखिलेश यादव की इस रैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Published : 26 February 2022, 8:35 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Maharajganj Election Samajwadi Party Siswa Assembly Sushil Kumar Tibrewal अखिलेश यादव महराजगंज समीजवादी पार्टी सुशील कुमार टिबड़ेवाल