Maharajganj: मनचलों और शोहदों को सबक सिखायेगी दुर्गा ब्रिगेड, इस तरीके से चलेगा नया अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और लड़कियों को जुर्म और अत्याचार के खिलाफ जागरूक करना। इस दौरान महराजगंज में महिला पुलिस अधिकारियों ने मार्च निकाला। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 September 2021, 5:09 PM IST

महराजगंजः उत्तर प्रदेश में इस समय चल रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान आज महिला पुलिस की बीट अधिकारियों ने फरेंदा सर्किल क्षेत्र में मार्च निकालकर कर लोगों को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और लड़कियों को जागरूक कर उनके प्रति होने वाले अपराधों को खत्म किया जा सके। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर कर उनको कानून के हिसाब से सबक सिखाया जाए, महिलाओं को सुरक्षा का एहसास  कराया जाए, इस मिशन के तहत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा ब्रिगेड का गठन किया गया है

सीओ फरेंदा सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा ब्रिगेड का गठन किया गया है जो मनचलों और शोहदों से निपटेंगी।

Published : 
  • 19 September 2021, 5:09 PM IST