सिंदुरिया थाने की थानेदार को विवादो के बाद समय से पहले हटा दिया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
महराजगंज: आधी रात को जनपद में एक बार फिर पुलिस विभाग में आधा दर्जन निरीक्षकों का तबादला किया गया। जिसमे बॉर्डर पर लंबे समय से जमे थानेदारों पर कार्यवाही करते हुए तकरीबन एक वर्ष से जमे निरीक्षक जय प्रकाश यादव को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया।
कोल्हुई थाने में तैनात महेंद्र यादव को प्रभारी एसओजी तो वही प्रभारी सीएमएस उमेश कुमार को भेजा गया ठूठीबारी, एसओजी प्रभारी रहे स्वतंत्र सिंह को बनाए गए कोल्हुई का थानेदार। महिला थाने की कमान संभाल रही मनीषा सिंह को विवादो के चलते समय से पहले हटाई गई कंचन राय की जगह सिंदुरिया का नया थानेदार बनाया गया।
तो वही एक बार फिर कंचन को महिला थाना भेजा गया। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सिंदुरिया थाने के एक गांव में आधीरात को जमीनी विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई की थी जिसमे ग्रामीणों का प्रदर्शन चल रहा था और कल पुलिस अधीक्षक से मिल कर शिकायत करने के बाद सिंदुरिया की थानेदार रही कंचन राय को 24 घंटे के अंदर समय से पहले हटा दिया गया।
Published : 12 September 2023, 9:15 AM IST
Topics : कार्यवाही तबादला थानेदार महराजगंज सिंदुरिया थाने