
महराजगंज: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में अभी-अभी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिन दहाड़े बीच पर सड़क पर एक लड़की पर चाकू से कातिलाना हमला किया गया। लड़की की स्थिति गंभीर है। आरोपी युवक रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गौनरियां पुल पर दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक लड़के ने एक लड़की को चाकू मार पर अधमरा कर दिया। लड़की सड़क पर घायल हालत में मिली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हमला करने वाला युवक और हमले में घायल हुई युवती भाई-बहन हैं। आरोपी लड़के का नाम सूरज और घायल लड़की का नाम रंजना निवासी हरखपूरा थाना घुघुली है। बताया जाता है कि बहन के बाहरी प्रेम संबंधों को लेकर उसका भारी नाराज था और इसी विवाद को लेकर उसने बहन पर हमला किया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो सकेगा।
मौके तत्काल पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और लड़की को इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल जांच जारी है।
Published : 17 July 2023, 1:07 PM IST
Topics : अपराध गिरफ्तार गौनरियां पुल चाकू पुलिस महराजगंज लड़की सदर कोतवाली हमला