महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

सदर कोतवाली में सरडीहा गांव में आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है की दहेज ससुराल वालों ने दहेज ना मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 June 2023, 5:07 PM IST

महराजगंज: सदर कोतवाली में सरडीहा गांव में आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है की दहेज ससुराल वालों ने दहेज ना मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सदर कोतवाली के सरडिहा गांव निवासी विशंभर ने 6 महीने पहले उसी गांव की लड़की अंगिरा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी की थी। 

शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। 

शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अंगिरा का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका पाया गया। 

लड़की के परिजनों का आरोप है की शादी लव मैरेज, 6 महीने पहले विशंभर उनकी बेटी तो भागा कर ले गया था। उस वक्त सुसराल वालों ने दहेज की मांग नहीं की थी। लेकिन वो लोग पिछले कुछ दिनों से 2 लाख रूपये दहेज की मांग कर रहे थे। जब पैसा नहीं दे पाये तो उन्होंने अंगिरा की हत्या कर दी। 

परिजनो ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है। और शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Published : 
  • 24 June 2023, 5:07 PM IST