Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंजः सांप्रदायिक हिंसा मामले में 38 के खिलाफ केस, 10 हिरासत में

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनियरा टोला बरगदवा में रविवार को भगवा झंडे को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है और 38 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये, क्या है पूरा घटनाक्रम
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंजः सांप्रदायिक हिंसा मामले में 38 के खिलाफ केस, 10 हिरासत में

महराजगंजः पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनियरा टोला बरगदवा में  रविवार की सुबह भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए भारी बवाल और हिंसा में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले में 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। बता दें कि रविवार की सुबह पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा में नवरात्रि के त्यौहार को लेकर गांव में भगवा रंग का झंडा लगाया जा रहा था।      

यह भी पढ़ेंः महराजगंज: भगवा झंडा लगाने पर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थरबाजी से कई चोटिल, फोर्स तैनात  

 

सांप्रदायिक हिंसा में महिलाओं को भी आई चोट

गांव में एक चबूतरा बना था, जिस पर एक फूल था। उस चबूतरे पर पहले से ही दूसरे समुदाय का झंडा लगा हुआ था। उसी पोल पर जब दूसरे धर्म के लोगों ने भी झंडा लगा दिया उसी गांव की एक महिला झंडा लगाने वाले व्यक्ति को गाली देने लगी।       

 

यह भी पढ़ेंः महराजगंज: गन्ने के खेत में मिला महिला का शव..हत्या की आशंका, परिजनों का उग्र प्रदर्शन 

 

हिंसा में घायल हुआ बुजुर्ग व युवक

देखते ही देखते इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कुछ लोग वहां बवाल पर उतारू हो गए और अपने छतों से पत्थर चलाने लगे। दूसरे तरफ से भी पत्थर चलने लगे। मामले में पनियरा प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर मामले में 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

Exit mobile version