हिंदी
महराजगंज: पनियरा थाना अन्तर्गत ग्राम सभा हसखोरी महुअवा में एक 10 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम घर में टुल्लू पम्प ऑन कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। अपने भाई को जमीन पर पड़ा देख लड़की ने शोर मचाया तो घर के सारे लोग वहां जमा हो गये। शिवम के पिता का नाम चंद्रभान शर्मा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज-नाव पलटने से 2 लोगों की मौत, गांव में मातम

आनन-फानन में शिवम में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम अपने माता-पिता का बड़ा लड़का था और सिटी कान्वेंट स्कूल हसखोरी महुअवा में क्लास 2 में पढ़ता था। शिवम की मौत से पूरे घर में शोक छाया हुआ है।
Published : 10 October 2017, 12:36 PM IST
Topics : करंट टुल्लू पम्प पनियरा थाना बच्चे महराजगंज मौत
No related posts found.