
महराजगंज: नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज प्रत्याशियों में पर्चे खरीदने और नामांकन भरने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान वहां सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें: 72 घंटे से कम बचे नामांकन में, नही बंटी भाजपा की टिकट, दावेदार परेशान, नेता भूमिगत
महराजगंज नगर पालिका चेयरमैन के सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी शैल जायसवाल समेत अध्यक्ष के लिये 32 और सभासद के लिये कुल 162 प्रत्याशियों ने पर्चे ख़रीदे जबकि 81 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में आईएएस चन्द्र पाल सिंह बने निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक
महराजगंज जिले से अलग-अलग जगहों से आ रही रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष पद के कुल 32 प्रत्याशियों ने पर्चा ख़रीदा, जिनका विवरण निम्न तरह से है।
1. जिसमें घुघुली से अध्यक्ष के 6 , सभासद के 25
2. सदर से अध्यक्ष के 7 सभासद के 40
3. नौतनवां अध्यक्ष के 3 सभासद के 21
4. सोनौली अध्यक्ष के 7 सभासद के 20
5. निचलौल अध्यक्ष के 2 सभासद के 30
6. सिसवा अध्यक्ष के 3 सभासद के 10
7. फरेन्दा से अध्यक्ष 4 और सभासद के 16 पर्चे बीके।
यह भी पढ़ें: श्रवण पटेल को टिकट देने से बसपा में भूचाल, कार्यकर्ताओं ने अपनाया बगावती तेवर
जिले भर में सभासद के 81 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये।
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड काल करें)
Published : 7 November 2017, 5:22 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman UPCivicPoll UPLocalBodyPoll अभिषेक राय निकाय चुनाव महराजगंज शैल जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था