महराजगंज: स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में व्यापारियों में भारी आक्रोश, बंद की दुकाने

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना से यहां के व्यापारियों में भारी उबाल है। आक्रोशित व्यापारी इस घटना के विरोध में बाजार बंद कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार की दुकाने बंद करा दी गयी हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 September 2018, 10:54 AM IST

महराजगंज: फरेन्दा में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना से व्यापार मंडल के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। गुस्साये व्यापारी दुकाने बंद कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस घटना के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा चरम पर है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा को गोली मारने के बाद पूरे इलाक़े में दहशत, व्यापारियों में भारी आक्रोश

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि यदि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मंगलवार की रात 9.15 बजे के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों द्व्रारा सराफा व्यवसायी संजय वर्मा को गोली मारी गई थी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यापारी का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है।

Published : 
  • 19 September 2018, 10:54 AM IST