
महराजगंज: सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जिला कार्यालय पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने समाजवादी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सपाईयों ने केक काटा और खुशियां मनायी।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडे़वाल, सिसवा विधानसभा के अध्यक्ष विद्या सागर यादव, सिसवा विधानसभा के महासचिव कैलाश,लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ऋषभ ओझा, जिला सचिव कुंदन सिंह, आमिर खान, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष, बिट्टू यादव, निर्मेश मंगल, जिला महासचिव दीपू यादव, अतुल पटेल, अशोक यादव ऋषभ दूबे, विनय यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमरजीत साहनी, दिलीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Published : 22 November 2021, 3:37 PM IST
Topics : Maharajganj mulayam singh yadav Samajwadi Party महराजगंज मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी संरक्षक