Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: कोल्हुई में निकली भव्य शोभा यात्रा, कृष्ण झाकियों ने मोहा मन

महरागंज के कोल्हुई में जन्माष्टमी पर्व के समापन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: कोल्हुई में निकली भव्य शोभा यात्रा, कृष्ण झाकियों ने मोहा मन

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई में जन्माष्टमी (Janmashtami) पर्व के समापन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रध्दालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा कस्बे के परसौना से निकाली गई। ढोल नगाड़े के साथ झाकियां भी निकाली गई। राधे-राधे और जय श्रीकृष्णा के खूब जयकारे लगे। शोभा यात्रा नौतनवा रोड (Nautanwa Road) मुख्य बाजार होते हुए पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य स्थल बृजमनगंज मोड़ (Brajmanganj Mode) पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच शोभा यात्रा में कृष्ण भक्त झूमते नजर आए।

शोभा यात्रा देखने उमड़ी भीड़
सड़क के दोनों किनारे शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। झांकी में श्रीकृष्ण (Lord Krishna) बने बाल कलाकार को देखकर लोग मन मोहित हो रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती और पूजा भी की। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रही। 

कृष्ण का अवतार धर्म की रक्षा के लिए 
मुख्य अतिथि रहे फरेन्दा कें पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह (Chaudhary Shivendra Singh) ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का अवतार धर्म की रक्षा करने के लिए हुआ था। शोभा यात्रा में दीपांशु मणि त्रिपाठी, युवा नेता अंशु प्रताप सिंह, शिवम जायसवाल, अमरीश राव लल्लन, सोनू कन्नौजिया, देवानंद देवराज, संजय राव, जय भारत, उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सूर्यदेव, चौरसिया, अनूप गुप्ता, विनय मिश्रा, अंकुश आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version