
महराजगंजः जिले के दो गावों में आकाशीय बिजली गिरने से आज सुबह 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके अलावा तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नीचलौल थाने के बजहा उर्फ अहिरौली में फील्ड में मैच खेल रहे बच्चों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके कारण प्रिंस चौरसिया पुत्र शम्भू उम्र लगभग 15 वर्ष की दर्द नाक मौत हो गई। तो वहीं कोठीभार थाने के कैमि गांव मे भी खेत में पानी चला रहे किसान रामगुलाब चौधरी उम्र लगभग 40 वर्ष के ऊपर भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
Published : 12 January 2022, 3:08 PM IST