महराजगंजः भिटौली पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 September 2024, 7:05 PM IST

भिटौली (महराजगंज): भिटौली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर केस दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। 

अभियुक्तों का विवरण 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त इशहाक (30 वर्ष) पुत्र स्व. सफीउल्लाह एवं नूर आलम (38 वर्ष) पुत्र स्व. सफीउल्लाह निवासीगण रामपुर खुर्द पर पुलिस ने धारा 170, 126, 135 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा है। 

थानाध्यक्ष का बयान
इस संबंध में भिटौली थाना प्रभारी दुर्गेश वैश्य ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन पर विधिक कार्यवाही की गई है। 

Published :  19 September 2024, 7:05 PM IST