
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में गुरूवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शिवम चौहान पुत्र गणेश चौहान निवासी ग्राम पोखरभिंडा की लाश गांव के पूरब पोखरे के समीप एक खेत में मिली। जिसके नाक से खून बह रहा था और शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं था।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive महराजगंज: हर मर्ज की दवा है इस हैंड पंप का पानी
यह भी पढ़ें: महराजगंज: प्रेमी-प्रेमिका का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पहुंची पुलिस
गुरूवार की सुबह खेत का मालिक जब खेत में रोपाई कराने गए तब उन्होंने लाश को देखा और गांव में इसकी सूचना दी। उसके बाद मृतक लड़के के परिजन यहां पर पहुंचे और उसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने लड़के की हत्या की आशंका जताई। फरेंदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी छानबीन में जुट गई है।
Published : 12 July 2018, 10:02 AM IST
Topics : Maharajganj इलाके में दहशत पुलिस बच्चे की लाश महराजगंज