हिंदी
महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के चेयरमैनों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की हक़ीक़त को खंगाला। जिलाधिकारी ने एक-एक करके नगर पालिका व नगर पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी और यथा शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का फरमान सुनाया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को बांटे गए पत्र

शहरी विकास से सम्बंधित योजनाओं पर उनका विशेष ध्यान रहा। जिलाधिकारी का विशेष फोकस प्रधानमंत्री आवास पर रहा। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपना ब्यौरा दिया। इस दौरान महराजगंज नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, गुड्डू खान (चेयरमैन नौतनवां), सुधीर त्रिपाठी (चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली), राजेश जायसवाल (चेयरमैन फरेन्दा), जगदीश जायसवाल (चेयरमैन सिसवा), अशोक मद्धेशिया (चेयरमैन प्रतिनिधि घुघुली) सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 3 January 2019, 6:53 PM IST
No related posts found.