मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी

मध्य प्रदेश में बुधवार को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान हर बूथ केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 November 2018, 8:24 AM IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा के लिए बुधवार को वोट डालें जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में 5 करोड़ से अधिक मतदाता 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।     

मध्य प्रदेश में मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के लोगों पर पूरा भरोसा है। राज्य के सरल और निर्दोष लोग हैं, जिन्हें समय से ठगा गया है।    

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे बुधनी में पूजा याचना की और जीत की दुआ मांगी। मध्यप्रदेश में भाजपा पिछले 15 सालों से सत्ता में है। कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। वोटिंग के परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किये जायेंगें।    

मध्‍य प्रदेश में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गए हैं, जहां केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किये गए हैं। 

Published : 
  • 28 November 2018, 8:24 AM IST

No related posts found.