
लखनऊ: यूपी में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हमीरपुर को छोड़कर बाकी 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषण बाद में की जाएगी। हमीरपुर में 23 सितंबर को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: कोर्ट ने बाहुबली MLA अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित होने के कारण 28 अगस्त से अधिसूचना लागू हो जाएगी। अधिसूचना लगने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 4 सितंबर तक चलेगी। वहीं 7 सितंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन का किया आह्वान
इससे पहले नामांकन दाखिल करने वालों के सभी कागजातों की जांच का कार्य 5 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। जबकि मतदान 23 सितंबर और चुनावों का परिणाम 27 सितंबर को आएगा।
गौरतलब है कि भाजपा के विधायक अशोक चंदेल को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा होने पर उनकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई थी।
Published : 25 August 2019, 5:32 PM IST
Topics : Counting of votes Hamirpur Member of Legislative Assembly uttarpradesh voting उत्तर प्रदेश मतगणना मतदान विधानसभा उपचुनाव हमीरपुर