हिंदी
लखनऊ: देश में 25 सालों का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण शूरू हो गया है। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 03.04 मिनट पर खत्म होगा। यह सबसे लंबा समय है। लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के तक यह ग्रहण रहेगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूर्य ग्रहण को लेकर खास तैयारियां की गयी है। यहां सूर्य ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कई मंदिरों में बकायदा इसके लिये पोस्टर लगाये गये हैं और लोगों से इस दौरान खास मंत्रों का जाप करने को कहा गया है, ताकि ग्रहण से होने वाले कुप्रभावों को कम किया जा सके।
लखनऊ में शाम 4 बजे तक मंदिरों को बंद रखा जायेगा। सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद साफ-सफाई की जायेगी और फिर मंदिरों को विधिवत तरीके से खोला जायेगा।
गौरतलब है कि यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा। भारत में यह, यूपी के कुछ हिस्सों के अलावा हरियाणा के सिरसा, रतिया और कुरुक्षेत्र, राजस्थान के सूरतगढ़ और अनूपगढ़ तथा उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली और जोशीमठ जैसे क्षेत्रों से ‘अग्नि-वलय’ एक मिनट तक दिखेगा।
इन जगहों पर सूर्य ग्रहण का पूर्ण छल्ला 98.6 फीसदी तक दिखाई दे सकता है।
Published : 21 June 2020, 10:00 AM IST
Topics : Solar Eclipse 2020 uttar pradesh मंदिर लखनऊ सूर्य ग्रहण