हिंदी
लखनऊ: टीसीएस कर्मचारियों ने आज एक विशाल मार्च का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार वालों ने भी भाग लिया। खबर है कि भारी नुकसान के कारण टीसीएस यहां के अपने आफिस को बंद करने जा रहा है। इसके ही विरोध में कर्मचारियों ने मार्च का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ टीसीएस के दो हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है कि वह यहां से टीसीएस आफिस को न जाने दें। इस कारण हजारों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गयी है। इस मार्च का आयोजन लोहिया पार्क से रीवर फर्ट तक किया गया।
Published : 23 July 2017, 3:56 PM IST
No related posts found.