हिंदी
लखनऊ: यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी(सपा) सदस्यों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था तथा किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों ने विधानभवन के बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा के सभी विधायक विधानभवन के सामने एकत्र हुये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें: काशी की सड़कों पर कृष्ण रूप में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा के विधायक प्याज, आलू की माला पहनकर धरने पर बैठे। इसके साथ ही सपा के कई विधायकों ने अनाज की टोकरी सर पर रखकर प्रदर्शन करने के साथ साथ गन्ना किसानों की समस्या उठाई।
Published : 18 December 2018, 1:46 PM IST
Topics : कानून व्यवस्था प्रदर्शन लखनऊ विधानसभा विधायक समाजवादी पार्टी
No related posts found.