Uttar Pradesh: यूपी में फिर बवाल, गोंडा में मंदिर के पुजारी को मारी गोली, क्षेत्र में भारी दहशत

राजस्थान के करौली में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी को गोली मारने की वारदात सामने आयी है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 11 October 2020, 10:03 AM IST
google-preferred

लखनऊ: राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी में एक ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यूपी के गोंडा जिले बीती रात यहां एक मंदिर के एक पुजारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तेजी के साथ तलाश की जा रही है।

यूपी में पुजारी को गोली मारने की घटना गोंडा के इटिया थोक थाना क्षेत्र की है। गोली लगने से बुरी तरह घायल पुजारी को इलाज के लिये लखनऊ रैफर कर दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी भय और दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मारी गयी। डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जरूरी जांच शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार गौंडा के सुविख्यात राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के पास काफी ज्यादा जमीन और जायदाद है। जिस पर वहां का प्रधान अमर सिंह कब्जा करना चाहता था। आरोप है कि अमर सिंह ने ही मंदिर के महंत पर हमला करवाया।  महंत की हालत फिलहाल गंभीर बतायी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद के चलते पुजारी पह पहले भी हमले किये गये थे। लेकिन बीती रात बदमाशों ने बीती रात मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है।

गोली लगने से घायल पुजारी ने प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच में जुट गये हैं। साथ ही हमलावरों की भी तेजी से तलाश की जा रही है। मामले में प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

Published : 
  • 11 October 2020, 10:03 AM IST

Advertisement
Advertisement