लखनऊ के रमाबाई मैदान में अन्तिम चरण पर योग दिवस की तैयारियां

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में तैयारियां अन्तिम चरण में हैं। इस बार योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री साथ लगभग 50 हजार लोगों के योग करने की सम्भावना है।

Updated : 17 June 2017, 11:01 AM IST
google-preferred

लखनऊ: देश में ‘अन्तराष्ट्रीय योग दिवस’ का तीसरी बार आयोजन होना है। इस बार योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी लखनऊ मे योग करेगें। लखनऊ में यह आयोजन रमाबाई मैदान में होना है। इसी कारण रमाबाई मैदान में तैयारियां जोरो पर है।

सैकड़ों की तादाद में लगे हैं मजदूर

योग दिवस को कुछ ही दिन बचे है, इसी के साथ इस आयोजन में 50 हजार लोगों के आने की सम्भावना है। भारी तादाद में लोगों के आने की सम्भावना के कारण रात और दिन मजदूर तैयारियों मे लगे हैं।

सुरक्षाकर्मी अभी से हैं मुस्तैद

रमाबाई मैदान मे सुरक्षकर्मी मुस्तैदी से डटे हैं। दिन मे कई बार खोजी कुत्तों और बम- डिस्पोजल दस्तें की मदद से सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, लखनऊ में हो रहा है कार्यक्रम

भाजपा के कई बड़ें नेता होगें शामिल

पीएम मोदी के साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी योग करते हुये दिख सकते हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी डा. मनोज मिश्रा ने कहा की संगठन की ओर से पीएम के स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं।

Published : 
  • 17 June 2017, 11:01 AM IST

Related News

No related posts found.