Site icon Hindi Dynamite News

Bikru Case: बिकरू कांड का अंतिम आरोपी और फरार इनामी बदमाश वितुल दुबे गिरफ्तार, पुलिस को देता रहा चकमा

कानपुर के बिकरू कांड के बाद से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश वितुल दुबे को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। वह अब तक पुलिस को चकमा देता रहा। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bikru Case: बिकरू कांड का अंतिम आरोपी और फरार इनामी बदमाश वितुल दुबे गिरफ्तार, पुलिस को देता रहा चकमा

लखनऊ: देश को हिलाकर रख देने वाले कानपुर के बिकरू कांड के बाद से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश वितुल दुबे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वितुल दुबे पिछले 6 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तार वितुल दुबे का पिता अतुल दुबे और चचेरा भाई अमर दुबे पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। पुलिस ने बीते सप्ताह की वितुल दुबे की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये की थी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इनामी वितुल दुबे घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि घटना की रात वितुल दुबे गांव में ही मौजूद था। उसने भी विकास दुबे के कहने पर उसके गैंग के साथ पुलिस कर्मियों पर गोलियां बरसाईं थी। पुलिस पर फायरिंग करने वालों में वितुल दुबे के पिता अतुल दुबे भी शामिल थे। वितुल हिस्ट्रीशीटर और बिकरू कांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे को अपना रोल मॉडल मानता था। हालांकि अभी पुलिस अफसर वितुल दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

गौरतलब है कि कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने बीते 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में अपने गुर्गो के साथ मिलकर आठ पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत बिकरू कांड के 6 बदमाशों को पुलिस अब तक एनकाउंटर में मार चुकी है। पुलिस ने इस मामले में 36 आरोपियों को भी जेल भेज चुकी है।

बिकरू कांड के 42 आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बिकरू कांड का एकलौता आरोपी वितुल दुबे अब तक फरार था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

Exit mobile version