हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू होने के बीच सरकार ने राज्य में सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। आधा दर्जन क्षेत्रों के आईजी को भी बदल दिया गया है।
ट्रांसफर किये गये पुलिस अधिकारियों में आईपीएस संजीव गुप्ता, अनिल कुमार राय, केपी सिंह, मोदक रोजश, राकेश सिंह और उपेंद्र कुमार अग्रवाल के नाम शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये ट्रांसफर किये गये अफसरों की पूरी सूची।

बता दें कि ट्रांसफर किये गये आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल ने लखीमपुर बवाल को लेकर बनाई गई निगरानी समिति की अध्यक्षता की थी।
Published : 22 October 2021, 10:31 AM IST
Topics : IPS Officers transfer uttar pradesh आईजी आईपीएस अफसर उत्तर प्रदेश ट्रांसफर तबादले योगी सरकार लखनऊ