DN Exclusive: “पैसा कमाना बुरी बात नहीं”, कह कर फंसे यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वीडियो हुआ वायरल

यूपी की योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने एक बयान को लेकर विवादों से घर गये हैं। मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 April 2022, 1:41 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो इंटनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बयान को लेकर जल शक्ति मंत्री विवादों से घिर गये हैं। सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के नेताओं समेत आम लोगों द्वारा मंत्री के इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और खूब चटकारे भी लिये जा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस वीडियो में कह रहे हैं ‘पैसा कमाना बुरी बात नहीं लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं’। 

दरअसल यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगा रहे थे। इस वीडियो में वे कह रहे हैं कि 'सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे, पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है’।

इस वीडियो में  मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, मंत्री भड़क उठे। उन्होंने कहा ' आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।'

जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव का यह वीडियो वायरल हो रहा है। विपक्षी नेता इसे सीमित भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बयान बता रहे हैं जबकि आम लोगों द्वारा इस पर अलग-अलग की तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। 

Published : 
  • 24 April 2022, 1:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement