हिंदी
लखनऊ: राजधानी में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई जर्जर इमारतों के ढहने से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। बारिश के मौसम में लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिये यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अपने विधानसभा क्षेत्र माल एवेन्यू का दौरा किया और जनता से मिले। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को जाना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बृजेश पाठक ने अफसरों को समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिये। मंत्री ने बारिश में जो फुटपाथ और सड़कें धंस गई हैं, उनको भी जल्द ठीक करने के आदेश दे दिये हैं।वहीं लोगों को शुद्ध पीने का पानी भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
कानून मंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को लखनऊ में गिरी 3 इमारतों पर दुख जताते हुए कहा कि शहर के सभी जर्जर इमारतों के सर्वे करने के लिए PWD और नगर निगम को कहा गया है। जल्द ही उनकी रिपोर्टों के आधार पर प्रभावित लोगों को वंहा से सुरक्षित जगहो पर पहुंचाने का काम किया जायेगा।
Published : 4 August 2018, 12:11 PM IST
Topics : Lucknow कानून मंत्री जनता बारिश बृजेश पाठक लखनऊ