Uttar Pradesh: देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

देवरिया जिले की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 August 2020, 9:23 AM IST

लखनऊ/देवरिया: देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से जन्मेजय सिंह की तबियत खराब चल रही थी। बीती रात हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। 

 दो बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गये जन्मेजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं शोक जताया औऱ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

जन्मेजय सिंह को तबियत खराब होने के बाद कई अस्पतालों में इलाज के भर्ती कराया गया। बीती रात लखनऊ के लोहिया संस्थान में पेस मेकर लगाते समय हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे 3 बेटे और चार बेटियों को छोड़ गये हैं।
 

Published : 
  • 21 August 2020, 9:23 AM IST