लखनऊ: ATS के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप

राजधानी लखनऊ के एटीएस कार्यालय में आज उस समय दहशत मच गयी जब 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी की वहां संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गयी, इससे पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 May 2018, 2:02 PM IST

लखनऊ: यूपी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने गोमती नगर स्थित एटीएस मुख्यालय में खुद को मारी कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया, यह सवाल हर किसी के मन में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें: सुपरकॉप और मुंबई ATS के पूर्व चीफ हिमांशु राय ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

राजेश साहनी (फाइल फोटो)

1992 बैच के पीपीएस अफसर राजेश साहनी की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के बेहद शानदार और काबिल अफसरों में की जाती थी। बीते सप्ताह ही उन्होंने आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी में भी बड़ी भूमिका निभाई।

 

राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। साहनी की पहचान एटीएस में एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में की जाती थी।

साहनी ने इसी ऑफिस में खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

 

साहनी की मौत की सूचना के बाद पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि राजेश साहनी की मौत को लेकर अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

साहनी ने एटीएस में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया और कई आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई।

 

Published : 
  • 29 May 2018, 2:02 PM IST

No related posts found.