
लखनऊ: यूपी माध्यमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशकों ने बुधवार को जिला मुख्यालय के बाहर वेतन कटौती को लेकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में तैनात 33 हजार अनुदेशकों के वेतन में कटौती की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा अनुदेशकों को 17 हजार मासिक मानदेय देना स्वीकृत हुआ था। इस लिहाज से अनुदेशकों को पूरा वेतन मिलना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार 8,470 मासिक मानदेय भुगतान कर रही है। प्रदेश सरकार पिछले पांच महीनों से अनुदेशकों के वेतन में कटौती कर रही है। प्रदर्शनकारियों की राज्य सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वेतन दिया जाए।
यह भी पढ़ें: 600 से अधिक भ्रष्ट अफसरों पर योगी सरकार का हंटर, देखें कितनों को किया जबरन रिटायर
वहीं प्रदर्शनकारियों ने मांगें न माने जाने की स्थिति में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रदेशभर में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Published : 3 July 2019, 6:19 PM IST
Topics : अनुदेशक उत्तर प्रदेश प्रदर्शन भुगतान मानदेय यूपी माध्यमिक विद्यालय योगी आदित्यनाथ लखनऊ सरकार