Crime in UP: लखनऊ में रात को पार्टी के अगले दिन मिली दंपति की लाश, पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात को पार्टी करने के अगले दिन संदिग्ध हालात में दंपती की मौत से ससनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खदु भी फांसी लगाकर जान दे दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 November 2021, 5:24 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक दपंति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दंपति का शव बरामद होने के बाद यहां हड़कंप मच गया।  मंगलवार रात को दोनों ने अपने रिश्तेदारों संग गृह प्रवेश की पार्टी की थी लेकिन सुबह दंपती की मौत से ससनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खदु भी फांसी लगाकर जान दे दी। 

यह घटना गोमती नगर विस्तार के गंगोत्री विहार फेस दो की है, जहां संदिग्ध हालात में दंपती की मौत हो गई। दंपती ने मंगलवार को ही गृह प्रवेश किया था। देर रात तक घर में  काफी हलचल थी और घर पर पार्टी भी चली थी। सुबह काफी देर तक उन्होंन जब दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर सुबह दोनों के शव बरामद किये गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाई थी।

मृतक महिला का नाम साधना है जबकि उसके पति का नाम श्याम किशोर है। साधना के मायके वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे वहां पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आशंका जताई जा रही है कि श्याम किशोर ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगा ली थी। 

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि श्याम किशोर मिश्रा व उनकी पत्नी साधना की मौत हुई है। घरवालों का कहना है कि दोनों ने घर में फांसी लगा ली थी। दरवाजा तोड़ कर दोनों को निकाला गया। पुलिस का कहाना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Published : 
  • 17 November 2021, 5:24 PM IST

Advertisement
Advertisement