बसपा नेता अशोक सिंह का दावा- मायावती बनेगीं देश की अगली प्रधानमंत्री

राजधानी लखनऊ पहुंचे मुंबई के बसपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि 2019 में मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर लगभग सभी विपक्षी पार्टियां बसपा के साथ हैं। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 August 2018, 6:47 PM IST
google-preferred

लखनऊ: मुंबई से लखनऊ पहुंचे बसपा प्रभारी अशोक सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती 2019 में देश की अगली पीएम बनेगीं। लखनऊ के एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत कर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के बारे में बताया। बसपा नेता ने बताया की यदि बसपा को गठबंधन के तहत ठीक-ठाक सीटें मिलेंगी तो  बसपा दूसरे विपक्षी दलों पर के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ  शानदार प्रदर्शन करेगी।

 

 

भाजपा को बताया जुमले वाली सरकार

बसपा नेता अशोक सिंह ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा की बीजेपी जुमलेबाजी कर सत्ता मे आई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी काला धन समेत जनता को 15-15 लाख रुपये खाते में देने का वादा कर आई है। उन्होनें बताया की भाजपा की कथनी-करनी मे भारी फर्क है। यह बात जनता जान चुकी है।