बुलंदशहर हिंसा को लेकर ‘आप’ का बड़ा बयान.. भाजपा को ठहराया जिम्मेवार

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बुलंदशहर में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें और क्या बोले संजय सिंह..

Updated : 5 December 2018, 7:16 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर बुलंदशहर में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुये आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शह पर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता खुलेआम सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा में अचानक बिगड़े हालात के पीछे कोई बड़ी सुनियोजित साजिशः IG एसके भगत 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मुख्य आरोपी के वीडियो ने मचाया बवाल..

सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर हिंसा राज्य सरकार की सांप्रदायिक दंगा भड़काने की सुनियोजित साजिश थी जिसे जाबांज पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह ने अपनी शहादत देकर विफल कर दिया। सिंह दादरी के बिसाड़ा कांड की जांच कर रहे थे। इससे पहले उन पर कम से कम तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था। गोकशी की घटना के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करने को तैयार थी मगर शरारती तत्वों की मंशा दंगा भड़काने की थी क्योंकि जिले में मुस्लिम समुदाय का बड़ा धार्मिक आयोजन ‘तब्लीगी इज्तिमा’ पूरे शबाब पर था।
 

Published : 
  • 5 December 2018, 7:16 PM IST

Related News

No related posts found.