हिंदी
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के लेटर पैड और हस्ताक्षर पर फर्जीवाड़े का मामले सामना आया है। पूरी खबर..
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के लेटर पैड और हस्ताक्षर पर फर्जीवाड़े का मामले सामना आया है। इस मामले में भाजपा के कार्यालय प्रभारी भारत दिक्षित ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और महेंद्र नाथ पांडे के लेटर पैड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक अधिवक्ता को लीगल एडवाइजर नियुक्त करने की फर्जी सिफारिश की गयी थी। पत्र पर शक होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक ने इसकी सत्यता जांच के लिए बीजेपी कार्यालय में संपर्क किया, जिसके बाद लेटर पैड और उस पर किये गए हस्ताक्षर की जांच गयी, जो फर्जी पाये गये। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोषी के खिलाफ भाजपा ने FIR दर्ज कराई।
इस फर्जीवाड़े में अधिवक्ता राकेश कुमार बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राकेश कुमार ने ही खुद को ही लीगल एडवाइजर नियुक्त करने की फर्जी सिफारिश की थी। आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 468 और 469 के तहत थाना हजरतगंज में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गयी है।
Published : 19 April 2018, 6:07 PM IST
Topics : केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष फर्जीवाड़ा महेंद्र नाथ पांडे लखनऊ लेटर पैड सुरेश प्रभु हस्ताक्षर
No related posts found.