
लखनऊ: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने की मुहिम पर डटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि सत्ता संरक्षण में भाजपाई नेता भी खुलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा का प्रस्तावित मानसून सत्र 19 सितंबर से, जानिये ये बड़ी बातें
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म हो रहे हैं और महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। खुद पुलिस कर्मियों के परिवार भी सुरक्षित नहीं है।
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की धरती रक्तरंजित हो चली है। भाजपा राज में व्यापारी सर्वाधिक असुरक्षित हैं। (वार्ता)
Published : 6 September 2022, 11:52 AM IST